Chaminade College Preparatory School

शेमिनेड कॉलेज प्रिपेयरेटरी स्कूल एक कैथोलिक, मेरियेनिस्ट स्कूल है जोकि 800 से अधिक लड़कों के लिए 6-12 कक्षाओं के लिए दिन के और रेजीडेंट कार्यक्रम चलाता है। यह सोसायटी ऑफ़ मेरी (मेरियेनिस्ट) द्वारा प्रायोजित और सेंट लुइस, मिसूरी में स्थित है जोकि लैंबर्ट सेंट लुइस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिर्फ दस मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां पूरे अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों से विद्यार्थी आते और केनिंग हॉल में रहते हैं जहां 65 रेजिडेंट्स रह सकते हैं।


शेमिनेड के 99% से अधिक स्नातकों को अमेरिकी विश्वविद्यालयों और चार वर्षीय कार्यक्रम वाले कॉलेजों में स्वीकार किया जाता है शेमिनेड पूरी तरह से इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन सेंट्रल स्टेट्स (ISACS) द्वारा मान्यता प्राप्त है और 40 से ज्यादा कॉलेज क्रेडिट पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है।



शेमिनेड फैकल्टी और रेजीडेंट स्टाफ सदस्य प्रत्येक विद्यार्थी को कॉलेज और जीवन की तैयारी के लिए प्रोत्साहित तथा पोषित करते हैं शेमिनेड पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए समर्पित है, इस प्रकार हमारा आदर्श वाक्य "एस्टो वीर" - "इंसान बनो" है अध्ययन, कार्य, खेल और प्रार्थनाओं के मिश्रण के पीछे एक परिवार जैसा वातावरण सृजित करने की चाहत है जिससे युवा पीढ़ी जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण विकसित कर सके। हम युवाओं की प्रतिभा, उनके आध्यात्मिक और शारीरिक विकास एवं उनके व्यक्तिगत हितों को पोषित करते हैं।


रेजीडेंट विद्यार्थियों को 17 विश्वविद्यालयी खेलों, नाटक प्रस्तुतियों और बैंड कार्यक्रम जिनमें क्षेत्रीय या राष्ट्रीय ख्याति मिली है, सहित पाठ्येतर गतिविधियों की एक विस्तृत श्रंखला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता हैविद्यार्थी शतरंज क्लब, अखबार, ईयरबुक और रॉकेट क्लब सहित 30 से अधिक प्रायोजनों में भी भाग लेते हैं सभी विद्यार्थियों को वहां पहुंचने पर एक लैपटॉप कंप्यूटर मिलता है। पूरा कैंपस और होस्टल वायरलैस हैं और कैंपस में एक लैपटॉप मरम्मत केन्द्र मौजूद है। पूल, जिम, वेटरूम और खेल कक्ष जैस स्कूल सुविधाएं रेजीडेंटों के लिए उपलब्ध हैं


सेंट लुइस सेंट-लुइस कार्डिनलों, रैम्स एवं ब्लूज़ और अनेक विश्वस्तरीय संग्रहालयों का घर है। रेजीडेंट विद्यार्थी पेशेवर खेलों, ललित कलाओं और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए अन्य सप्ताहांत भ्रमण में भाग लेते हैं सप्ताहांत कार्यक्रमों में ऑउटडोर एक्सपेरियंस क्लब भी शामिल हैहां रेजीडेंट विद्यार्थी हाइकिंग, केविंग, कायकिंग कैंपिंग ट्रिपों और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण सहित मिसूरी में रोमांचक कामों में शामिल होते हैं। मेजबान परिवार वर्ष भर सामाजिक सम्मेलनों, विशेष रूप से रेजीडेंट विद्यार्थियों के लिए आयोजित करते हैं।

ईस्टो वीर इंटरनेशनल प्रोग्राम अगस्त के शुरू में प्रारंभ होता है और मुख्यतः अंग्रेजी मूल्यांकन और अनुदेश पर केंद्रित होता है लेकिन इसमें हमारे स्कूल के पुनःस्थापन के पहलुओं जैसे अंग्रेजी और गणित प्लेसमेंट टेस्टिंग, लैपटॉप पुनःस्थापन, हाउस सिस्टम परिचय, शैक्षिक और कॉलेज संबंधी सलाह और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने और लिखने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ नए वातावरण में घुलने-मिलने के लिए समय प्रदान करता है